तेजपुर ज़िले के ठेलामारा में दिल दहला देने वाली घटना – मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी
तेजपुर जिले के ढेकियाजुली क्षेत्र से एक बेहद ही दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, एक मां और उसके छोटे बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर के भीतर संदिग्ध हालत में पाए गए, जिससे पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों में काफी गुस्सा और डर देखा जा रहा है।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तेजपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन असली वजह का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।
सरकार से निवेदन:
इस हृदयविदारक घटना को देखते हुए सरकार और प्रशासन से निवेदन है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। साथ ही, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।