logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भड़काऊ भाषण मामले में AIMIM के 3 पदाधिकारी गिरफ्तार

मेरठ।थाना लोहियानगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक विवादित बयान के वीडियो का संज्ञान लेते हुए AIMIM पार्टी के नेताओं सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। बीती 23 मार्च (सोमवार) को हापुड़ रोड स्थित एक फॉर्म हाउस में आयोजित 'ईद मिलन समारोह' में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली द्वारा विवादित बयान दिया गया था। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर पार्टी के पश्चिमी यूपी अध्यक्ष महताब चौहान, महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी और महानगर सचिव रजी सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है।

76
2219 views

Comment