logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*लोक मंडई तुमडीबोर्ड: भगवान जगन्नाथ के दर्शन भी, और सरकारी योजनाओं का “दर्शन” भी!*

*लोक मंडई तुमडीबोर्ड: भगवान जगन्नाथ के दर्शन भी, और सरकारी योजनाओं का “दर्शन” भी!*

*लाल टोपी राजू सोनी*

राजनांदगांव। जिले का बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक महाकुंभ लोक मंडई 2026 इस बार ग्राम पंचायत तुमडीबोर्ड के विशाल मैदान में 29, 30 और 31 मार्च को आयोजित होने जा रहा है। तीन दिन का यह आयोजन इतना भव्य बताया जा रहा है कि गांव वाले अभी से सोच में हैं—मेले में जाएं या वहीं डेरा डाल दें!
इस बार का मुख्य आकर्षण है जगन्नाथ पुरी मंदिर की भव्य झलक। नवरात्रि के नौ रूपों के दर्शन के बाद असम के कलाकारों द्वारा ऐसा विहंगम दृश्य प्रस्तुत किया जाएगा कि लोगों को लगेगा—“अरे! टिकट कटाए बिना ही पुरी पहुंच गए!” फर्क बस इतना रहेगा कि वहां समुद्र नहीं होगा, लेकिन भीड़ का सैलाब जरूर मिलेगा।
कार्यक्रम में किसानों के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। नई-नई कृषि तकनीक, सौर ऊर्जा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। अब देखना यह है कि किसान तकनीक सीखकर खेत सुधारेंगे या पहले यह समझेंगे कि योजना का फॉर्म किस काउंटर पर मिलेगा!
पूरे आयोजन की कमान विधायक दलेश्वर साहू के हाथों में है, जिन्होंने सभी विभागों को निर्देश दे दिया है कि “योजनाएं जनता तक पहुंचनी चाहिए।” अब विभाग भी जुट गए हैं—कोई पोस्टर छाप रहा है, तो कोई बैनर टांग रहा है… ताकि जनता को कम से कम यह तो पता चल जाए कि योजनाएं हैं, भले मिलें या न मिलें!
लोक मंडई में मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि भी पहुंचेंगे। यानी मंच पर भाषणों की भी पूरी व्यवस्था है—मनोरंजन के साथ-साथ “विकास के वादों” का लाइव शो भी देखने को मिलेगा।
इधर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रहेगी। छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। गांव के लोग भी तैयार हैं—कुछ नाच देखने के लिए, कुछ खाने के लिए, और कुछ सिर्फ यह देखने के लिए कि आखिर इतना बड़ा इंतजाम हुआ कैसे!
टाइगर क्लब तुमडीबोर्ड की टीम, अध्यक्ष अजय जैन और संयोजक गुलाब वर्मा के नेतृत्व में पूरी ताकत झोंक रही है। उनकी मेहनत देखकर लगता है कि इस बार का आयोजन सच में “भव्य” होने वाला है—कम से कम पोस्टर और प्रचार में तो बिल्कुल!
लोक मंडई के अध्यक्ष दलेश्वर साहू का कहना है कि यह आयोजन सांस्कृतिक संगम के साथ-साथ जनजागरूकता का भी माध्यम बनेगा। अब जनता भी जागरूक है—उसे पता है कि मेले में क्या देखना है, क्या सुनना है, और सबसे जरूरी… क्या खाना है!
लाल टोपी राजू सोनी, राजनांदगांव की खास खबर —
इस बार लोक मंडई में भगवान के दर्शन, कलाकारों का प्रदर्शन और नेताओं के भाषण—तीनों का “कॉम्बो पैक” मिलने वाला है। अब जनता तय करे, सबसे ज्यादा मजा किसमें आएगा!

Devashish Govind Tokekar
VANDE Bharat live tv news Nagpur
Editor/Reporter/Journalist
RNI:- MPBIL/25/A1465
Indian Council of press,Nagpur
Journalist Cell
All India Media Association
Nagpur District President
Delhi Crime Press
RNI NO : DELHIN/2005/15378
AD.Associate /Reporter
Contact no.
9422428110/9146095536
Head office:- plot no 18/19, flat no. 201,Harmony emporise, Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur - 440015

0
0 views

Comment