logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शहडौल में आंशिक छूट के साथ जारी रहेगा लाॅकडाउन

शहडोल। जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. सत्येंद्र सिंह ने आज प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में आदेश दिए कि, ‘तीन मई तक लॉक डाउन यथावत रहेगा। जिस प्रकार आंशिक छूट प्रदान की गई है उसी तरीके से 3 मई तक आंशिक छूट के साथ लॉक डाउन जारी रहेगा।’

गौरतलब है कि . केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार हॉटस्पॉट एवं कन्टेनमेंट एरिया को छोड़कर बाकी जगह गैरजरूरी सामानों की दुकान खोलने की अनुमति दी गई  थी। इसमें बाजार, शॉपिंग मॉल, नाई की दुकान, ब्यूटी पार्लर, होटल, रेस्टोरेंट इत्यादि को खोलने की अनुमति नहीं थी।

सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों एवं मोहल्ले से लगी हुई दुकानों को खोलने का आदेश जारी किया गया था।

आंशिक छूट के बाद लॉकडाउन की उड़ती रहीं धज्जियां
आंशिक छूट प्रदान करने के बाद लोग लॉक डाउन का उल्लंघन करते दिखाई दे रहे हैं। उनके ऊपर लगातार प्रशासनिक अमले के द्वारा कार्रवाई जारी है।

254
16929 views

Comment