logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026: बेटियों ने बढ़ाया मान, गांव और जिले का नाम रोशन सियाणा (रामसिंह महेचा) राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के वर्ष 2026 के परी

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026: बेटियों ने बढ़ाया मान, गांव और जिले का नाम रोशन

सियाणा (रामसिंह महेचा)
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के वर्ष 2026 के परीक्षा परिणामों में क्षेत्र की बेटियों ने शानदार सफलता हासिल कर परिवार, गांव और जिले का गौरव बढ़ाया है।
राजल कंवर, सुपुत्री श्री नारायण सिंह ईंदा (एएसआई, पुलिस विभाग, सिरोही) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 94.17% अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी के साथ टॉप रैंक हासिल की। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
वहीं हर्षिता कंवर, सुपुत्री श्री नारायण सिंह ईंदा (एएसआई, पुलिस अधिकारी, सिरोही) ने कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में A ग्रेड के साथ टॉप रैंक प्राप्त कर शत-प्रतिशत उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
दोनों छात्राओं की इस शानदार सफलता पर परिवार, रिश्तेदारों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार फोन के माध्यम से बधाइयों का सिलसिला जारी है। हर कोई उनकी मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना कर रहा है।
इन बेटियों की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
📞 सियाणा की आवाज़ रिपोर्टर रामसिंह महेचा सियाणा पत्रकार, Contact: 9869584777

133
5385 views

Comment