logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तहसील दिवस रुदौली में 83 शिकायतों में 5 शिकायतो का तुरंत निस्तारण - रुदौली अयोध्या



*ई ओ को सही रिपोर्ट लगाने की एडीएम (ई) ने दी नसीहत*

*फर्जी निस्तारण मे कलम फंसी तो कोई बचा नही पाएगा*

भेलसर(अयोध्या)रुदौली तहसील के सभागार मे सोमवार को हुये सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी( प्रशासन) अयोध्या अनिरुद्ध प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने की। इस मौके पर 85 शिकायते आई जिसमे 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। ग्राम गोगांवा निवासी डॉ0 विक्रमपाल सिंह ने एडीएम श्री सिंह से शिकायत किया कि दिनांक 7/ 2 /2026 को शि0 सं0 30090226000446 तथा 21/ 2/ 2026 को 30090226000572 पर संपूर्ण समाधान दिवस में पंचायत भवन व पाठशाला की सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा की शिकायत कर हटवाए जाने की मांग लगातार करने के बाद भी जाँच अधिकारी /अधिशाषी अधिकारी न0 पा0 प0 रुदौली प्रेम नाथ द्वारा अवैध कब्ज़ा नहीं हटवाया गया जिसकी शिकायत पुनः दिनांक 7/3/26 को संपूर्ण समाधान दिवस तहसील रुदौली में शिकायत संख्या 30090226000798 पर किया परंतु जांच अधिकारी/अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रुदौली द्वारा तहसील दिवस अधिकारी द्वारा दिए गए लिखित आदेश को नजरअंदाज करते हुऐ प्रकरण को बिना पढ़े व समझें और शिकायत कर्ता से बिना संपर्क किये आदतन 18/3/26 को फर्जी निस्तारण कर दिया।शिकायत निस्तारण में पुरानी स्पाट मेमों और फोटो अपलोड किया गया वो 28/02/26 का है जो 18 दिन पहले का है अवैध कब्ज़ा जस का तस बना है जिस पर एडीएम श्री सिंह ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका रुदौली प्रेमनाथ को झूंठी रिपोर्ट भविष्य मे न लगाने की नसीहत दी। कहा कि झूठी रिपोर्ट लगाने से शासन की मंशा को तार तार कर रहे हो फर्जी निस्तारण मे कलम फंसी तो कोई बचा नही पाएगा।ग्राम सैदपुर थाना बाबाबाजार निवासी विकास पुत्र दुर्गा प्रसाद ने हल्का लेखपाल वेद प्रकाश पर आरोप लगाया कि बिना धारा 24 सरकारी नाप कराये मेरे खेत का कब्जा परिवर्तन कराकर आपस मे विवाद कर रहे है जबकि विपक्षी नीता पत्नी आनन्द कुमार का चक मेरे खेत से काफी पीछे है।श्रीकृष्णा नगर वार्ड के निवासी प्रहलाद ने चितईपुर माइनर (नहर) की पटरी सभासद सुनीता देवी के पति सालिक राम द्वारा खोदने की शिकायत की। एडीएम श्री सिंह ने पुलिस क्षेत्राधिकारी रुदौली आशीष निगम को मामले मे मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिये।इस मौके पर एसडीएम रुदौली संतोष कुमार ,तहसीलदार रुदौली विजय कुमार गुप्ता, बीडीओ मवई भावना यादव, एसडीओ विददुत दिव्य कुमार, प्रभारी निरीक्षक रुदौली संजय मौर्य, पूर्ति निरीक्षक शशांक सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

6
177 views

Comment