logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गैस बुकिंग के नाम पर एपीके फ्रॉड से सावधान रहें


साइबर सेल नर्मदापुरम द्वारा आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि इन दिनों गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर फर्जी APK (मोबाइल एप) के माध्यम से साइबर ठगी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ठगों द्वारा व्हाट्सएप, एसएमएस या सोशल मीडिया के माध्यम से लिंक भेजकर नागरिकों को नकली एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

जैसे ही कोई व्यक्ति उक्त फर्जी एप डाउनलोड करता है, ठग उसके मोबाइल की संवेदनशील जानकारी (जैसे बैंक डिटेल, OTP, UPI एक्सेस आदि) प्राप्त कर लेते हैं और खाते से राशि निकाल लेते हैं।
🔴 ठगी का तरीका:

गैस बुकिंग/सब्सिडी/ऑफर के नाम पर लिंक भेजना
APK फाइल डाउनलोड करवाना (Play Store के बाहर से)

मोबाइल की परमिशन लेकर डेटा एक्सेस करना

OTP/UPI की जानकारी लेकर पैसे निकालना

🛑 बचाव के उपाय:

किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को डाउनलोड न करें

केवल Google Play Store या अधिकृत वेबसाइट से ही एप डाउनलोड करें

OTP, UPI PIN, बैंक डिटेल किसी से साझा न करें

गैस बुकिंग के लिए केवल आधिकारिक एप/नंबर का ही उपयोग करें

📞 शिकायत कैसे करें: यदि आप ऐसे किसी साइबर फ्रॉड का शिकार होते हैं, तो तुरंत

हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें

या National Cyber Crime Reporting Portal पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें

👉 अपील:
साइबर सेल नर्मदापुरम आप सभी नागरिकों से अपील करता है कि सतर्क रहें, जागरूक रहें और दूसरों को भी इस प्रकार के फ्रॉड से बचने हेतु जागरूक करे

0
99 views

Comment