गाजियाबादके हरीश राणा का 13 साल का लंबा संघर्ष निधन के साथ समाप्त हो गया।
गाजियाबाद के हरीश राणा का एम्स में निधन सुप्रीम कोर्ट द्वारा 11 मार्च 2026 को पैसिव यूथेनेशिया (इच्छामृत्यु) की अनुमति मिलने के बाद उन्हें एम्स के पैलिएटिव केयर वार्ड में भर्ती कराया गया था। परिवार के निर्णय के अनुसार अब उनके अंगों को दान किया जाएगा।
अगस्त 2013 में चंडीगढ़ में अपनी पीजी की चौथी मंजिल से गिरने के बाद सिविल इंजीनियरिंग के छात्र हरीश क्वाड्रिप्लेजिया (पूर्ण लकवा) का शिकार हो गए थे। तब से वे पूरी तरह बिस्तर पर थे। जुलाई 2025 में दिल्ली हाईकोर्ट से इच्छामृत्यु की अर्जी खारिज होने के बाद, परिवार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।
अब मुंबई के एक लेखक-निर्माता ने हरीश के जीवन और उनके परिवार के इस लंबे कानूनी संघर्ष पर बायोपिक बनाने की इच्छा जताई है।