logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महाराष्ट्र:- ज्योतिषाचार्य अशोक खरात खुद को दैवीय शक्तियों का स्वामी बताता था .

अशोक खरात भविष्यवाणी करता था की महिला के पति की जान को खतरा है. ये सुनकर महिलाएं उसके जाल में फंस जाती थीं. आरोप है कि वह महिलाओं को नशीला पदार्थ मिलाकर ड्रिंक देता था और फिर उनके साथ रेप करता था. पुलिस ने बताया कि खरात कथित तौर पर अपनी भविष्यवाणियों और धमकियों का इस्तेमाल करके महिला को डराता-धमकाता भी था.

खरात से पिछले कुछ सालों में महाराष्ट्र की राजनीति के कई नेता मिलने आते रहे हैं. इसका फायदा खरात ने अपना रसूख बढ़ाने के लिए किया. वह बड़े राजनेताओं और रसूखदार हस्तियों के साथ अपनी तस्वीरें दिखाकर पीड़ितों के मन में यह विश्वास पैदा करता था कि वह कानून और समाज से ऊपर है. दुखी और पारिवारिक कलह से जूझ रही महिलाएं जब उसके पास समाधान के लिए पहुंचतीं, तो वह उनके दिमाग से खेलकर उन्हें यह भरोसा दिला देता था कि उनकी हर समस्या की चाबी सिर्फ उसके पास है.

8
257 views

Comment