logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कवि सुदेश यादव जख्मी बने "हिन्दी सेवा समिति" मेरठ इकाई के अध्यक्ष - उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ ईश्वर चंद गंभीर ने दिया नियुक्ति पत्र

कवि सुदेश यादव जख्मी को बनाया हिन्दी सेवा समिति, मेरठ का अध्यक्ष
मेरठ। हिन्दी सेवा समिति, मेरठ इकाई की कार्यकारिणी की दिनांक 24 मार्च 2026 को आयोजित विशेष अधिवेशन में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के माध्यम से वरिष्ठ कवि सुदेश यादव जख्मी को हिन्दी सेवा समिति के अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति उनके व्यक्तित्व की उस साहित्य-शीलता, अध्यव्यवसाय और विद्वत्पूर्ण दृष्टि का सम्मान है, जिसे साहित्य समाज अत्यन्त आदर से स्वीकार करता है। आपकी साहित्यिक साधना, प्रशासनिक क्षमता, हिन्दी भाषा के संवर्धन के प्रति प्रतिबद्धता तथा समाज में आपकी प्रतिष्ठित छवि को दृष्टिगत रखते हुए यह दायित्व आपको सौंपा गया है।
हिन्दी सेवा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डा ईश्वर चन्द गंभीर ने कवि सुदेश यादव जख्मी को अध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि आपसे अपेक्षित है कि आप हिन्दी भाषा के पुनर्जागरण और लेखक, कवि, शोधकर्ता एवं युवाओं के बीच एक सेतु बनाकर साहित्यिक विचार-विमर्श को सुविस्तृत करेंगे। संस्था के उद्देश्यों को एक नई ऊर्जा, नवीन योजनाओं और गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रमों के माध्यम से समृद्ध करेंगे।
आपकी विद्वता, नेतृत्व क्षमता तथा भाषा-सेवा के प्रति आपके समर्पण को ध्यान में रखते हुए समिति को पूर्ण विश्वास है कि आपका कार्यकाल संस्था के लिए स्वर्णाक्षरों में लिखा जाने वाला अध्याय सिद्ध होगा। हम आपके उज्ज्वल नेतृत्व, उच्च साहित्यिक आदर्शों एवं रचनात्मक ऊर्जा के लिए 'हिन्दी सेवा समिति' की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ देते हैं। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक मनमोहन भल्ला ने उन्हें साधुवाद प्रेषित किया । इस बैठक में महेश कुमार त्यागी, अशोक गोयल, प्रदीप त्यागी सरावा, पंकज जौली, प्रियव्रत पुष्कर, राजीव शर्मा राजा, अनीता यादव, संजीव त्यागी, सुनील शर्मा, नीलम और रिचा सिंह प्रकाश आदि मौजूद रहे।

4
222 views

Comment