सहकारिता क्षेत्र में मिसाल: 30 साल पुराना मामला सुलझा, लाखों की राहत प्रदान
चैनसिंह राठौड़ के नेतृत्व में बड़ी उपलब्धि, 31 लाख से अधिक की राहत।
कोटा। सहकारिता क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए कोटा भूमि विकास बैंक ने 30 वर्ष पुराने प्रकरण का सफल निस्तारण कर दिया है। यह कार्य बैंक अध्यक्ष चैनसिंह राठौड के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संभव हो पाया।
सचिव ऋतु सपरा ने बताया कि प्रकरण में स्वर्गीय श्री धुलीलाल बैरवा के खाते में उनके वारिसान द्वारा 5,66,214 रुपए जमा करवाए गए, जिसके फलस्वरूप कुल 25,57,997 रुपए की राहत प्रदान की गई। इस प्रकार कुल मिलाकर 31,24,211 रुपए की राहत देकर लंबे समय से लंबित इस मामले का समाधान किया गया। यह कोटा भूमि विकास बैंक के इतिहास का सबसे बड़ा खाता निस्तारण माना जा रहा है। स्व.धुलीलाल के प्रपौत्र शिवराज बैरवा ने को संभागीय अतिरिक्त रजिस्टार सहकारिता विभाग एवं प्रबंधक निदेशक केन्द्रीय सहकारी बैंक कोटा बलविंदर सिंह गिल ने निस्तारण का प्रमाण पत्र भी सौपा। इस अवसर बैंक सचिव ऋतु सपरा,बैंक अधिकारी धर्मवीर सिंह,खलीलद्दीन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
इस उपलब्धि में बैंक अध्यक्ष चैनसिंह राठौड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व, सक्रिय पहल और सतत प्रयासों के कारण यह जटिल प्रकरण सफलतापूर्वक सुलझाया जा सका। राठौड़ ने कहा कि बैंक का उद्देश्य किसानों एवं खातेदारों को अधिकतम राहत प्रदान करना है और भविष्य में भी ऐसे मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा।