logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नागौर में हमले के विरोध में दाधीच समाज का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

कोटा। श्री महर्षि दधीचि छात्रावास समिति, कोटा के नेतृत्व में दाधीच समाज के प्रतिनिधियों ने नागौर जिले के गोठ मांगलोद स्थित मंदिर में पुजारियों द्वारा कथित हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) वीरेंद्र सिंह यादव को सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि अखिल भारतवर्षीय दाधीच (दाहिमा) ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों पर हुआ हमला न केवल व्यक्तियों पर, बल्कि पूरे दाधीच समाज की भावनाओं पर आघात है। साथ ही यह घटना गोठ मांगलोद स्थित माँ दधिमती मंदिर की गरिमा के भी विपरीत बताई गई।
समिति अध्यक्ष रविन्द्र जोशी ने कहा कि इस घटना को लेकर देशभर के दाधीच समाज में गहरा रोष व्याप्त है और सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं महामंत्री निमेष पुरोहित ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, राम कल्याण दाधीच, राजेश दाधीच, नरेंद्र मोहन दाधीच, विष्णु दाधीच, बुद्धि प्रकाश दाधीच, अमित दाधीच (कोयला), प्रेम बिहारी दाधीच, एड. बनवारी दाधीच, एड. चंद्र प्रकाश दाधीच, युवा अध्यक्ष कमल दाधीच, महिला अध्यक्ष स्मिता दाधीच, विनीता जोशी, पुष्पा दाधीच, पूर्णिमा दाधीच सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। समाज के प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

1
37 views

Comment