logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ट्रिपल सुसाइड के बाद मदद पीड़ित परिवार को आगे आए समाजसेवी, पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता

लखनऊ संवाददाता।
बंथरा क्षेत्र के नीवां गांव में हुए हृदयविदारक ट्रिपल सुसाइड मामले के बाद पीड़ित परिवार की सहायता के लिए समाजसेवियों का आगे आना लगातार जारी है। मंगलवार को समाजसेवी सुंदर लाल रावत गांव पहुंचे और मृतक रूपनारायण के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें ढांढस बंधाया।
इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। ऐसे कठिन समय में समाज का दायित्व है कि वह पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परिवार को हर संभव आर्थिक और सामाजिक सहायता दिलाने के लिए वे प्रयासरत रहेंगे। सुंदर लाल रावत ने यह भी कहा कि यदि मामले में किसी प्रकार का उत्पीड़न या दबाव सामने आता है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। इसके लिए वह प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता करेंगे।
घटना के बाद गांव में शोक के साथ आक्रोश का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। परिजनों के अनुसार परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी और मानसिक दबाव से गुजर रहा था, ऐसे में समाज से मिल रही मदद उनके लिए सहारा बन रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग करते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की बात कही है। साथ ही पीड़ित परिवार को सरकारी स्तर पर आर्थिक सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाना जरूरी है। इस दौरान राजू रावत, गोविंद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

0
14 views

Comment