logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

न्यू लुक स्कूल परतापुर में परीक्षा परिणाम जारी किया गया

दिनांक 23 मार्च 2026 के दिन न्यू स्कूल परतापुर में कक्षा नर्सरी टू फर्स्ट,नवी व 11वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया गया।परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र व छात्राओं को सर्टिफिकेट, शील्ड तथा मेडल से उनको नवाजा गया। साथ ही अच्छी उपस्थित रखने वाले छात्र-छात्राओं व पूरे साल भर डिसिप्लिन में रहने वाले विद्यार्थीयों को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में श्रीमान गणेश लाल जी पाटीदार प्रिंसिपल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोर उपस्थित रहे। श्रीमान गणेश लाल जी पाटीदार ने बच्चों को अपने जीवन में अच्छी आदतें‌, अच्छे स्वास्थ्य‌‌, अच्छी खुशी के बारे में अच्छी जानकारियां प्रदान की। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। एच आर मोहित पाठक ने आभार प्रदर्शन किया तथा अभिभावकों को न्यू लुक की उपलब्धियां के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन फातिमा मैंम व योगेश जी मेहता ने किया। इस अवसर पर अभिभावक‌‌‌‌, स्कूल की टीचर्स तथा कविता मेंम भी उपस्थित रहे।

27
1445 views

Comment