संभल जिले के चंदौसी काशीराम कॉलोनी में नगर पालिका परिषद (नपा) ने बड़ा एक्शन लिया।
चंदौसी काशीराम कॉलोनी से 50 मुस्लिम परिवारों का अवैध कब्जा हटाया गया
संभल जिले के चंदौसी काशीराम कॉलोनी में नगर पालिका परिषद (नपा) ने बड़ा एक्शन लिया। 50 से अधिक मुस्लिम परिवारों के अवैध कब्जे वाले मकानों को RRF (रैपिड रिस्पॉन्स फोर्स) की सशक्त मौजूदगी में खाली करा लिया गया। यह कार्रवाई बसपा सरकार के समय बने काशीराम आवासीय योजना के 108 मकानों पर 12-16 साल पुराने कब्जे हटाने के लिए की गई।