ई रिक्शा चालक कर रही थी जासूसी - गाजियाबाद
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के शक में मथुरा की 30 साल की मीरा प्रजापति को गिरफ्तार किया है। वह ई-रिक्शा चलाती है। दो बच्चों की मां है और पति से अलग रहती है। पुलिस के मुताबिक, वह ई-रिक्शा चलाकर जासूसी करती थी, जिससे उस पर किसी को शक नहीं होता था।
22 मार्च को मीरा के साथ पुलिस ने दो और आरोपियों को पकड़ा। इनमें बिहार का नौशाद और एक नाबालिग शामिल है। तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि संवेदनशील स्थानों की फोटो खींचकर पाकिस्तान भेजने पर उन्हें 4 से 6 हजार रुपए मिलते थे।
जासूसी के आरोप में अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि इन लोगों ने संवेदनशील स्थानों पर सोलर से चलने वाले CCTV लगाए थे। इनकी लाइव फीड सीधे पाकिस्तान भेजी जा रही थी।