logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ट्राई सिटी के 45 गायकों ने भजन संध्या में भजनों पर झूमाया धर्म प्रेमियों को

पंचकूला मंगलवार 24 मार्च 2026 रक्षत शर्मा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा प्रस्तुति ---*पंचकूला स्थित सेक्टर 11 के गीता मंदिर के हाल में बाद दोपहर से देर शाम तक भजनों की गूंज और भक्तों के भक्ति भाव में थिरकने का सिलसिला जारी रहा। मौका था एवरग्रीन फ्रेंड्स म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित भव्य भजन संध्या का जिसमें ट्राइसिटी के करीब 45 गायक गायिकाओं ने अपनी सुरीली आवाज में भजन प्रस्तुत करके इस भव्य भजन संध्या को यादगार बना दिया।

जानकारी के अनुसार सेक्टर 11 के गीता मंदिर के हाल में बाद दोपहर करीब दो बजे दीप प्रज्जवलित के साथ भजन संध्या का शुभारम्भ किया गया। इसके बाद वी एम पराशर ने रख लाज मेरी गणपति भजन प्रस्तुत करके भजनों की शुरूआत की। सुषमा रावल ने सरस्वती वंदना की। इसी तरह से कार्यक्रम के गेस्ट आफ आनर रहे समाजसेवी पी एस गुप्ता तथा नीना भाटिया ने क्रमश: बडी देर भई नंद लला, कितना प्यारा है.. भजन प्रस्तुत करके सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा सुशील नागपाल ने तू प्यार का सागर है., वेद बागडी ने तूने मुझे बुलाया, कंचन भल्ला ने जोत से जोत, सोनिया पंचाल ने तेरे सदके तू भेज दे बुलावा भजन प्रस्तुत करके कार्यक्रम में चार चांद लगाने जैसा काम किया।

इस दौरान कमला देवी,स्वीटी तथा प्रीती ने अपने अंदाज में भजन प्रस्तुत किए। गायक गायिकाओं ने सजा दो घर को, चलो बुलावा आया है,,,यशेमती मईया से,, जैसे भजन प्रस्तुत करके अपनी गायकी का जादू बिखेरा।

कार्यक्रम में गेस्ट आफ आनर प्रेम सागर गुप्ता,पंचकूला व्यापार मंडल के प्रधान , अनिल थापर, नाइन माइंड वेदा के संस्थापक कंवल बिंदुसार आदि ने कार्यक्रम में शामिल होकर सभी को नवरात्रि की बधाई दी. इस दौरान आयोजक ने सभी मेहमानों के साथ केक काटा और सभी का आभार व्यक्त किया।

4
146 views

Comment