logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नवसंवत्सर के अवसर पर मेधावियों का हुआ सम्मान, कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र।

Barabanki #राष्ट्रीय जागरण मंच व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संयुक्त तत्वावधान में, अध्यक्ष Manoj Srivastava के संयोजन में हिन्दू नवसंवत्सर पर्व के शुभ अवसर पर ब्रह्मा लॉन, barabankiमें एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश भाजपा के समस्त मोर्चा व प्रकोष्ठ प्रभारी ओम प्रकाश जी तथा प्रदेश प्रवक्ता हरीशचंद्र श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर सिविल सेवा परीक्षा में सफल बाराबंकी के अभ्यर्थियों के परिवारों एवं प्रतिष्ठित समाजसेवियों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र, माला पहनाकर तथा चंदन-रोली अक्षत का तिलक कर सम्मानित किया गया। विशेष रूप से सुयश द्विवेदी (पुत्र के.एन. द्विवेदी) एवं अभिनंदन वर्मा (पुत्र जगन्नाथ वर्मा) को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली विश्व हिन्दू परिषद की श्रीमती मंजुला निगम, हड़ियाकोल वनकुटी में 35 वर्षों से निःशुल्क ऑपरेशन शिविर आयोजित करने वाले मनीष मल्होत्रा, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, युवा उद्योगपति आशीष श्रीवास्तव, सोलर कंपनी की डायरेक्टर तान्या भरद्वाज, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अंबरीष अंबर तथा श्रमिक हितों के लिए संघर्षरत सभासद देवराज त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। दिव्यांगों की सहायता में सक्रिय दिनेश वर्मा को भी विशेष रूप से सराहा गया।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, सदर प्रत्याशी रहीं श्रीमती राम कुमारी मौर्य, वरिष्ठ नेता पंकज गुप्ता ‘पंकी’, सरोज सिंह, शिक्षाविद शैलेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष के.के. मिश्रा, नगर अध्यक्ष सूरज सिंह, महामंत्री चंद्र प्रकाश गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। लखनऊ एवं अन्य जनपदों से भी बड़ी संख्या में अतिथियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन इंद्रजीत सिंह ‘अजर’ ने किया। कर्मयोगी आयोजन समिति के सुबोध श्रीवास्तव, विनीत तिवारी, सतीश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव (पूर्व सैनिक), अरविंद श्रीवास्तव, राजीव खरे, बलराम श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, हेमंत श्रीवास्तव, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, अंशू श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह, सजल श्रीवास्तव, पंकज मिश्रा आदि के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। काव्य प्रस्तुति, अतिथि सत्कार एवं भोजन व्यवस्था ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
#बाराबंकी

0
622 views

Comment