logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सैखोवा में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया चैती छठ पर्व

सैखोवाघाट:- सैखोवा क्षेत्र में चैती छठ पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में व्रतधारियों ने सैखोवाघाट नदी किनारे एकत्र होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
सूर्योपासना के इस महापर्व में व्रतधारियों ने दिनभर निर्जला उपवास रखकर संध्या के समय घाट पर पहुंचकर भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना की। घाटों को साफ-सुथरा सजाया गया था और पूरे वातावरण में भक्ति गीतों तथा मंत्रोच्चारण की गूंज सुनाई दे रही थी।
महिलाओं, सैखोवा छठ व्रतोत्सव व्यवस्था समिति सहित युवाओं ने मिलकर इस पर्व को सफल बनाने में योगदान दिया। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवकों की भी सक्रिय भागीदारी रही।
चैती छठ के अवसर पर व्रतधारी अगले दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर अपने व्रत का पारण करेंगे। यह पर्व क्षेत्र में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना के साथ मनाया जा रहा है।

0
0 views

Comment