logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धनेश धनंजय को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में प्रदेश सह-प्रभारी (मन की बात) का दायित्व

डिंडोरी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभा रहे जिला अध्यक्ष धनेश धनंजय को संगठन द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मध्य प्रदेश में प्रदेश सह-प्रभारी (मन की बात) नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति के बाद संगठन कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता एवं जनसंपर्क क्षमता को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया है।
धनेश धनंजय ने इस नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं एवं प्रधानमंत्री के विचारों को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा।

83
2897 views

Comment