सदिया के अमरपुर में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. अभिनव त्रिखा ने
सैखोवाघाट :- असम विधानसभा चुनाव-2026 के संदर्भ में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त तिनसुकिया निर्वाचन जिले के 81 नं. सदिया, 82 नं. दुमदुमा तथा 86 नं. तिनसुकिया विधानसभा क्षेत्रों के सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. अभिनव त्रिखा ने सदिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अमरपुर के 1 नं. निपुण प्राथमिक विद्यालय, सोनितपुर प्राथमिक विद्यालय, न-दिबांग मध्य अंग्रेजी विद्यालय, तेलियाबाड़ी प्राथमिक विद्यालय, अमरपुर प्राथमिक विद्यालय, सिलिंग मधुपुर प्राथमिक विद्यालय, पुरनी रिपुट सिलिंग प्राथमिक विद्यालय तथा 2 नं. कार्मी प्राथमिक विद्यालय में उपस्थित होकर 9 अप्रैल को आयोजित होने वाले विधानसभा चुनाव-2026 के मतदान के लिए स्थापित मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सभी आवश्यक सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया।
उल्लेखनीय है कि तिनसुकिया निर्वाचन जिले के सदिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गम क्षेत्र के रूप में माने जाने वाले अमरपुर में कुल 13 मतदान केंद्र हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 9159 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 4610 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 4549 है। अमरपुर क्षेत्र में विधानसभा चुनाव का मतदान सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए तिनसुकिया जिला प्रशासन द्वारा पहले ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं।
क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक और उत्साहित करने के लिए तिनसुकिया निर्वाचन जिले के SVEEP (प्रणालीबद्ध मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता) प्रकोष्ठ द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं