बहराइच जिले के जिला ज़ज़ व जिलाधिकारी व पुलिस अधीछक ने किया जिला कारागार का आकस्मिक निरिक्षण
*प्रेस नोट*
*जनपद बहराइच*
- *जिला जज बहराइच व जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिला कारागार का किया गया आकस्मिक निरीक्षण*
आज दिनांक 24.03.2026 को माननीय जिला जज बहराइच श्री राजेश सिंह, जिलाधिकारी बहराइच महोदय श्री अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
अधिकारियों द्वारा कारागार परिसर का विस्तृत भ्रमण किया गया, जिसमें पुरुष बैरक, महिला बैरक, बंदी पाकशाला, क्रीड़ास्थल तथा अस्पताल वार्ड का निरीक्षण शामिल रहा। इस दौरान बंदियों की मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्वच्छता व्यवस्था का विशेष रूप से जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि कारागार का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा शातिर एवं संवेदनशील बंदियों पर सतत निगरानी रखी जाए। साथ ही बंदियों की गतिविधियों की समय-समय पर अद्यतन जानकारी उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से समस्त सीसीटीवी कैमरों को निरंतर क्रियाशील रखने तथा जेल मैनुअल के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।