माँ कात्यायनी के जयकारों से गुंजा श्री रामा संकीर्तन मंदिर
मां कात्यायनी के जयकारों के बीच हर्षोल्लास के साथ पूजन सम्पन्न ।
मेरठ - श्री रामा संकीर्तन मन्दिर में वासन्तीय नवरात्र महोत्सव धूम - धाम से मनाया जा रहा है तथा विद्वान पं० अम्बुज मिश्रा ने अशोक राजपाल व सुनील सहगल से पूजन करवाया विधिवत पूजन के उपरान्त महिला मण्ड़ल ने मां कात्यायनी को आवाज देना प्रारम्भ किया तथा शकुन्तला ठाकुर और दया रानी नृत्य करते हुए गा उठी " पल्लु लटके मैय्या तेरा पल्लु लटके झगमग - झगमग ज्योति मैय्या का पल्लु दमके " फिर पूनम मुकेश और कमलेश आर्य कैसे रुकने वाली थी " मां मेरी ओ मां मेरी पत रखियो सदा शेरावाली तो वीनू मिर्ग ने सभी को वैष्णो देवी कि यात्रा करवाई ।
ट्रस्ट के महामन्त्री सुरेश छाबड़ा ने आए हुए सभी महमानों का स्वागत किया जिसमें लन्दन से आई पारूल उप्पल तथा जर्मनी से आई किरन शामिल हैं आस्ट्रेलिया से आई विपिन विच परिवार कि बच्ची ने सभी को भजन सुनाकर मोहित किया । आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील वाधवा आदि ने बहुत सहयोग किया उन्होंने सुबोध भार्गव द्वारा किए जा रहे कार्यो के प्रति आभार जताया ।प्रचार सचिव पं० राजेश शर्मा , नवीना छाबड़ा
श्री रामा संकीर्तन मन्दिर लालकुर्ती मेरठ के सेवादार उपस्थित रहे