logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सहकारिता मंत्री के भी हाथ बंधे, अब किसान जाए कहाँ?

सहकारिता मंत्री के भी हाथ बंधे, अब किसान जाए कहाँ?
भोपाल/धार, दिनांक 24 मार्च 2026
धार जिले के किसानों का प्रतिनिधि मंडल तृतीय चरण के तहत भोपाल पहुंचा और माननीय Vishvas Kailash Sarang जी एवं माननीय Umang Singhar जी के निवास पर मुलाकात कर सोसाइटी ऋण की अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग रखी।
इससे पूर्व प्रथम चरण में 20 से अधिक सोसाइटियों में एक साथ ज्ञापन दिए गए थे तथा द्वितीय चरण में धार कलेक्टर को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया गया था।
भोपाल में हुई मुलाकात के दौरान सहकारिता मंत्री ने विषय पर सकारात्मकता दिखाई, किंतु यह भी स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय माननीय Mohan Yadav जी के स्तर पर होना है। उन्होंने कहा कि वे इस विषय को पहले भी रख चुके हैं और आगे भी रखेंगे, साथ ही किसानों को मुख्यमंत्री जी से भी निवेदन करने का सुझाव दिया।
किसानों का कहना है कि जब सहकारिता मंत्री स्तर पर भी निर्णय संभव नहीं है, तो किसानों की उम्मीद अब सीधे मुख्यमंत्री जी से है।
अशोक पटेल, परितोष सिंह बंजी बना, सचिन वासुदेव पाटीदार, संदीप पाटीदार, अनिल पाटीदार, अर्पित पाटीदार, प्रदीप जगोतरा, साजिद खान किसान मौजूद थे

0
0 views

Comment