कठिन दौर के लिए हैं तैयार हम: मोदी
ईरान युद्ध का संकट हर दिन भारत के लिए मुश्किल बढ़ा रहा
कठिन दौर के लिए हैं तैयार हम: मोदी
ईरान युद्ध का संकट हर दिन भारत के लिए मुश्किल बढ़ा रहा
नई दिल्ली, आजतक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में रुकावट स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि कच्चे तेल, गैस, उर्वरक और ऊर्जा के कई अन्य स्रोतों का एक बड़ा हिस्सा होर्मुज स्ट्रेट से आता है.तमाम अड़चनों के बावजूद हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारी जरूरतें पूरी होती रहें. जहाजों की सुरक्षित आवाजाही और आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है.
साथ ही सभी पक्षों से संवाद और शांतिपूर्ण समाधान की अपील की गई है. पीएम मोदी ने संसद में बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से 3,75,000 से अधिक भारतीय वापस लौट चुके हैं. ईरान से लगभग 1,000 भारतीय वापस लौटे हैं, इनमें से कई मेडिकल के छात्र हैं.