अतिक्रमणकारियों को अंतिम नोटिस जारी
नागौद : कार्यालय नगर परिषद नागौद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। पूर्व में भी चिन्हित अतिक्रमणकर्ताओं को समयसीमा नोटिस जारी किए जा चुके हैं। नगर परिषद ने अंतिम सूचना के तहत आगाह किया है कि अतिक्रमण करने वाले अपना - अपना अतिकरण कल दोपहर 2 बजे के पहले - पहले तक हटा लें अन्यथा दिनांक 25/03/26 दिन बुधवार को समय दोपहर 2 बजे के बाद उक्त अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही होगी।