logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वरिष्ठ नागरिक संस्थान का देव दर्शन भ्रमण,कोटा की सुख समृद्धि एवं वैभव के लिए करेंगे प्रार्थना।

कोटा। वरिष्ठ नागरिक संस्थान कोटा द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी देव दर्शन भ्रमण का आयोजन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष टीपीएस सेठी ने बताया कि मंगलवार को प्रात: 8 बजे शहर के जनप्रिय नेता और कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा के आतिथ्य में पूजा अर्चना के साथ झंडी दिखाकर धार्मिक यात्रा की बस को रवाना किया। संदीप शर्मा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए संस्थान के सेवा कार्यों की प्रशंसा की। इससे पूर्व अध्यक्ष सेठी, एक्सक्यूटिव चेयरमैन ब्रिगेडियर एनएस कपूर, राम मदनानी, सचिव तनुजा खन्ना, महासचिव डी के अरोरा द्वारा सादा समारोह में संदीप शर्मा का स्वागत और आभार प्रकट किया। सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक और मनोरंजन करते हुए महाकालेश्वर के जयकारों के साथ यात्रा प्रारंभ की। सेठी ने कहा कि कोटा और प्रदेश में सुख समृद्धि बनी रहे, सभी की मंगलकामनाओं के साथ महाकाल के दर्शन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सर्वस्व कल्याण की भावना के साथ देव दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। यात्रा के दौरान सभी भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे, दर्शनों का लाभ प्राप्त करने के दौरान सभी ने महाकाल के जयकारे लगाए।

0
0 views

Comment