नागदा बिरलाग्राम पुलिस की कार्रवाई 7 पेटीअवैध शराब जब्त तीन आरोपी गिरफ्तार
*बिरलाग्राम पुलिस की कार्रवाई: 7 पेटी अवैध शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार*
*उज्जैन/गिरधारी लाल गेहलोत जन जन की आवाज की खास खबर*
उज्जैन जिले के नागदा बिरलाग्राम थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 पेटी देशी प्लेन शराब के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1,15,000 रुपये का मशरुका जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार 23 मार्च 2026 को देहात भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि औद्योगिक क्षेत्र खाचरौद रोड स्थित उमरनी रेलवे फाटक के पास दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर संदिग्ध हालत में खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 7 कार्टून (पेटी) देशी प्लेन शराब (कुल 63 बल्क लीटर) बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 35,000 रुपये बताई गई। साथ ही घटना में प्रयुक्त हीरो कंपनी की HF डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक MP13EX9355) जिसकी कीमत करीब 80,000 रुपये है, को भी जब्त किया गया। कुल जब्त मशरुका 1,15,000 रुपये का है।
गिरफ्तार आरोपियों में बलराम (25) निवासी ग्राम नावटिया एवं धर्मेंद्र (26) निवासी ग्राम उमरना शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उक्त शराब उन्हें महेंद्र सिंह परिहार निवासी ग्राम बेडावनिया द्वारा उपलब्ध कराई गई थी, जिसे भी मामले में आरोपी बनाया गया है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम के भुरिया मोहरे, गोपाल चावला, नरेंद्र सिंह सिसोदिया, संदीप यादव एवं नटवर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।