logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रायगढ़ जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत एक ही दिन 919 लीटर अवैध शराब और 2 बाइक जब्त — 36 आरोपी गिरफ्तार जिलेभर में 35 आबकारी प्रकरण दर्ज, 36 गिरफ्तार, 2

रायगढ़ जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत एक ही दिन 919 लीटर अवैध शराब और 2 बाइक जब्त — 36 आरोपी गिरफ्तार
जिलेभर में 35 आबकारी प्रकरण दर्ज, 36 गिरफ्तार, 21 को भेजा जेल
1 लाख 23 हजार रुपए की भारी मात्रा में देशी, अंग्रेजी और महुआ शराब जब्त
छाल पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई— 530 लीटर महुआ शराब जब्त, 1000 किलो महुआ पास नष्ट
विशेष अभियान में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार दबिश, रायगढ़ पुलिस काअवैध शराब नेटवर्क पर कड़ा प्रहार
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “अवैध मादक पदार्थों पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी”
रायगढ़, 24 मार्च । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध रविवार 22 मार्च से तीन दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। इस सघन अभियान के दूसरे दिन भी पुलिस ने जिलेभर में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 35 आबकारी प्रकरण दर्ज किए हैं। इस दौरान बड़ी मात्रा में महुआ शराब (898 ली) के साथ देशी/अंग्रेजी कुल 919 लीटर अवैध शराब जब्त की गई तथा 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जप्त शराब की कुल कीमत करीब 1 लाख 23 हजार रुपए है।
पहले दिन की कार्रवाई में भी 23 प्रकरणों में लगभग 120 लीटर शराब जब्त कर आरोपियों पर कार्रवाई की गई थी।
  अभियान के दूसरे दिन छाल थाना क्षेत्र में सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई, जहां ग्राम बेहरामार में रेड कार्रवाई कर अवैध शराब निर्माण के पूरे सेटअप को ध्वस्त किया गया। मौके से 530 लीटर महुआ शराब जब्त की गई तथा करीब 1000 किलो महुआ पास को नष्ट किया गया। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, मुख्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
➡️ थाना छाल की कार्रवाई— बड़े पैमाने पर अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़
  छाल पुलिस ने मुखबिर सूचना पर ग्राम बेहरामार में रेड कर मौके पर आरोपी जयपाल राठिया पिता �

18
766 views

Comment