मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता अभियान
📍 कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश
दिनांक 23 मार्च 2026 को पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर श्री रघुबीर लाल की उपस्थिति में थाना जूही क्षेत्र के बारादेवी मंदिर परिसर में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महिला आरक्षियों की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों— 1090 (Women Power Line), 112 (Emergency), 1098 (Child Helpline) की जानकारी दी गई।
साथ ही सुरक्षा संदेशों वाले पम्पलेट भी वितरित किए गए।
आइए, मिलकर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करें।
रिपोर्ट: पंकज गुप्ता