logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सभी शासकीय भवनों में बनवाएं रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम : कलेक्टर श्री सूर्यवंशी


➡️ #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान में लाएं प्रगति
कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं सीएमओ को अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान के तहत अपेक्षित प्रगति लाएं।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने निर्देशित किया कि जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, भवनों, आंगनवाड़ियों, स्कूलों तथा अस्पतालों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण कराया जाए, ताकि वर्षा जल का संरक्षण एवं उपयोग सुनिश्चित हो सके।
बैठक में उन्होंने #प्रधानमंत्री_आवास_योजना एवं #अमृत_2.0 योजना की भी समीक्षा करते हुए सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने #संकल्प_से_समाधान अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र में नरवाई जलाने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए भी निर्देशित किया।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहे। सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं सीएमओ वर्चुअली बैठक में शामिल हुए।

7
123 views

Comment