logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिल्सी बाईपास को मिली बड़ी सौगात, 73.76 करोड़ की लागत से बनेगा नया मार्ग

बिल्सी (बदायूं)। क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के लिए बाईपास निर्माण की बड़ी सौगात मिली है। बाईपास निर्माण के लिए लगभग 73 करोड़ 76 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत होने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इस महत्वपूर्ण परियोजना को साकार करने में हरीश शाक्य के प्रयासों को अहम माना जा रहा है। लंबे समय से क्षेत्रवासी बाईपास निर्माण की मांग कर रहे थे, जिससे अब उनकी उम्मीदों को पंख मिल गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाईपास बनने से नगर में यातायात व्यवस्था सुगम होगी और जाम की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही भारी वाहनों का दबाव शहर के भीतर कम होगा, जिससे आम लोगों को आवागमन में आसानी होगी।

स्थानीय लोगों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका मानना है कि यह परियोजना न केवल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा देगी।

23
723 views

Comment