उघैती में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
मीडिया प्रभारी: देव ठाकुर
उघैती। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर उघैती थाना क्षेत्र के सराय बरौलिया गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। मंगलवार को दुर्गा मंदिर परिसर से निकली इस भव्य यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं, युवतियों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा में एटा से पधारीं कथा वाचिका संध्या किशोरी अपने सहयोगी दल के साथ शामिल रहीं। “जय श्रीराम” के जयघोष के बीच श्रद्धालु मंदिर परिसर पर पहुंचे, जहां विधिवत पूजन-अर्चन कर कलशों में जल भरकर वापस मंदिर परिसर लाया गया। इसके बाद कथा स्थल पर कलश स्थापना कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह आयोजन गिरीश चौहान के आवास पर किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय परिवारजनों का विशेष सहयोग देखने को मिला। आयोजन में भूरे चौहान, शेर सिंह चौहान, सौरभ चौहान, गौरव चौहान, सुमित, कृष्णपाल और तेजपाल सहित अनेक लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे आयोजन में भक्तिमय माहौल और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी ने इस धार्मिक आयोजन को और भी भव्य बना दिया। कथा के आगामी दिनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। संवाद