अवैध महुआ शराब पर सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लीटर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
चित्रसेन घृतलहरे, AIMA MEDIA//थाना सरिया पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय एवं डीएसपी संतोषी ग्रेस के सतत् निर्देशों के पालन में, थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
मामला अप0क्रं0 62/2026 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया गया। दिनांक 23.03.2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम साल्हेओना, दादरपाली रोड स्थित बरगद पेड़ के पास बिक्री हेतु अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना पर थाना सरिया पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
रेड के दौरान एक व्यक्ति बरगद पेड़ के पास संदिग्ध अवस्था में मिला। जांच में काले रंग के बैग से 15 लीटर तथा सफेद प्लास्टिक थैले से 10 लीटर कुल 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेंद्र यादव, पिता रोहित यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी साल्हेओना, थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ बताया।
आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध शराब को जप्त कर उसके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, प्रधान आरक्षक टीकाराम पटेल, आरक्षक नरेंद्र चंद्रा, श्रवण टंडन एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।