logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

“रायबरेली -ठाकुर हूं… जो करना है कर लो!” रायबरेली में गैस एजेंसी मालिक का वीडियो वायरल, कार्यवाही पर उठे सवाल

रायबरेली: जिले में गैस रिफिलिंग को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है, जिसमें एक गैस एजेंसी संचालक का कथित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एजेंसी मालिक ग्राहकों से अभद्र भाषा में बात करते हुए नजर आ रहा है और खुद को “ठाकुर” बताते हुए मनमानी करने की बात कह रहा है।
बताया जा रहा है कि यह मामला सदर कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां गैस रिफिलिंग के दौरान लाइन में लगे लोगों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि एजेंसी संचालक ने खुलेआम धमकी भरे लहजे में कहा कि “जो करना है कर लो, मैं किसी से नहीं डरता।”
इस घटना से नाराज पीड़ित ने चौकी सिविल लाइन में लिखित शिकायत दी है, लेकिन आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस रिफिलिंग जैसी आम जनता से जुड़ी समस्या पर इस तरह का व्यवहार बेहद चिंताजनक है। वहीं, जिले में तैनात डीएम और एसपी की सख्ती के बावजूद ऐसी घटनाएं प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद अब सभी की नजरें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि आखिर ऐसे मामलों में क्या कार्रवाई की जाती है और आम जनता को राहत मिलती है या नहीं।

11
687 views

Comment