logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गर्मी में जहर बनकर बिक रही एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक! धामनोद में केडिया फूड्स पर गंभीर सवाल, जिम्मेदार बेखबर

गर्मी में जहर बनकर बिक रही एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक!
धामनोद में केडिया फूड्स पर गंभीर सवाल, जिम्मेदार बेखबर

किशन लाल जागिड़
9829276941

धार जिले /धामनोद। भीषण गर्मी के बीच जहां लोग राहत के लिए कोल्ड ड्रिंक का सहारा ले रहे हैं, वहीं धामनोद के एक नामी फूड स्टोर पर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, केडिया फूड्स सुपर बाजार में एक्सपायरी डेट निकल चुकी कोल्ड ड्रिंक्स खुलेआम बेची जा रही थीं।
मौके पर मौजूद तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बोतलों पर अंकित एक्सपायरी डेट गुजर चुकी है, इसके बावजूद इन्हें ग्राहकों को बेचा जा रहा था। यह सीधा-सीधा उपभोक्ताओं की जान के साथ जोखिम माना जा रहा है।
शिकायत के बाद भी नहीं हुई सख्त कार्रवाई
स्थानीय स्तर पर इस मामले की शिकायत संबंधित विभाग को की गई, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। इससे साफ जाहिर होता है कि जिम्मेदार अधिकारी मामले को गंभीरता से लेने के बजाय नजरअंदाज कर रहे हैं।
सीएम हेल्पलाइन भी बनी औपचारिकता?
लोगों का कहना है कि शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंचाई गई, लेकिन वहां से भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आम जनता की शिकायतें सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गई हैं?
गर्मी में बढ़ सकता है खतरा
विशेषज्ञों के अनुसार, एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक पीने से फूड पॉइजनिंग, उल्टी-दस्त जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इस तरह की लापरवाही लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकती है।
खाद्य विभाग पर उठे सवाल
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहा है। आखिर नियमित जांच क्यों नहीं हो रही और अगर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होती, तो जिम्मेदारी किसकी तय होगी
कानून क्या कहता है
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ बेचना एक गंभीर अपराध है, जिसमें संबंधित विक्रेता पर जुर्माना और लाइसेंस रद्द तक की कार्रवाई हो सकती है।
अब देखना यह है…
क्या प्रशासन इस मामले में संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करेगा, या फिर आम जनता की सेहत यूं ही खतरे में डाल दी जाएगी

67
5765 views

Comment