logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गाजियाबाद में हाउस टैक्स वृद्धि के खिलाफ संघर्ष समिति का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

गाजियाबाद। गृह कर पीड़ित संघर्ष समिति के नेतृत्व में हाउस टैक्स में की गई बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। समिति के प्रतिनिधियों ने माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी गाजियाबाद के माध्यम से सौंपा और बढ़े हुए हाउस टैक्स को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की।
संघर्ष समिति में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, राष्ट्रीय व्यापार मंडल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, संयुक्त व्यापार मंडल, कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एसोसिएशन, साहिबाबाद व्यापार मंडल, इंडस्ट्रियल कमर्शियल वेलफेयर एसोसिएशन, टीम 100, सहित विभिन्न व्यापारी संगठनों, पूर्व पार्षद धीरेंद्र यादव बिल्लू, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों कवि नगर, प्रताप विहार, लाइन पार, गुलमोहर , सिटी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन , अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन, वेलफेयर फॉर्म ऑफ़ आर० डब्लू ०ए०, बिल्डर एसोसिएशन, भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट), भारतीय किसान यूनियन (राकेश टिकैत गुट), महानगर कांग्रेस, रस्म सामाजिक संगठन, अजय शर्मा सोशल एक्टिविस्ट, धारा प्रहरी एवं कई जनप्रतिनिधियों की भागीदारी रही।
ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गई कि 3 कार्य दिवस के भीतर गाजियाबाद में बढ़ाए गए हाउस टैक्स को वापस लेने हेतु शासनादेश जारी किया जाए, ताकि आम नागरिकों और व्यापारियों का शोषण रोका जा सके।
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम की इस कार्रवाई से जनता में भारी रोष व्याप्त है और इसका सीधा असर भाजपा के जनाधार पर पड़ रहा है। उनका कहना है कि गाजियाबाद में भाजपा के मेयर, विधायक, सांसद और अन्य जनप्रतिनिधि होने के बावजूद पिछले 10 महीनों से हाउस टैक्स पुरानी दरों पर जमा नहीं हो पा रहा है, जबकि इस संबंध में कई बार घोषणाएं भी की जा चुकी हैं।
समिति ने यह भी आशंका जताई कि नगर निगम प्रशासन की कार्यशैली से सरकार की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही इस मुद्दे का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
मुख्य रूप से तिलकराज अरोड़ा, बालकृष्ण गुप्ता ,नरेंद्र गुप्ता नंदी ,प्रीतम लाल, ओम दत्त गुप्ता ,वीरेंद्र गुप्ता ,राजीव अग्रवाल, अजय जैन, मास्टर वीरेश सिंह, पंडित अशोक भारतीय, अमित गोयल, विनीत चौधरी, धीरेंद्र यादव बिल्लू, पुनीत शर्मा, राकेश गुप्ता ,महेश गौतम, वीपी सिंह, के ०के०मिश्रा, अजय शर्मा, अश्वनी त्यागी, विनय गुप्ता, विनीत चौधरी,राजकुमार सिंह राणा, आशु पंडित,संजय शर्मा, आरके गर्ग, आरके आर्य,गौरव बंसल, पंकज तंवर, राधेश्याम गर्ग , संजय शर्मा युवा अध्यक्ष, दीपेंद्र गुप्ता, संजय शर्मा मीडिया प्रभारी, मनोजअग्रवाल , अंकुर गर्ग सहित सैकड़ो पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य सम्मिलित रहे।

39
1514 views

Comment