खतौली के श्री राम मंदिर में 49वें श्री राम जन्मोत्सव पर सजी भव्य भजन संध्या, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
खतौली। श्री राम मंदिर, होली चौक में 49वें श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दिव्य भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 19 मार्च से श्री रामायण पाठ के साथ हुई, जिसका आयोजन अंकित अरोरा एवं संजय अरोरा परिवार की ओर से किया गया। इस दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं ने यजमान बनकर मां की पावन चौकी में सहभागिता की। 22 मार्च को मंदिर के प्रधान अनिल मेहता द्वारा भजन संध्या की ज्योत प्रज्वलित की गई। कार्यक्रम का संचालन दीपक रहेजा ने गणेश वंदना के साथ किया। इसके बाद बरेली से आए यूट्यूब कलाकार भजन गायक अपर्णा मिश्रा एवं अनंत मिश्रा ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। मंदिर के सचिव नारंग परिवार की ओर से जानकारी दी गई कि 24 मार्च (मंगलवार) को रात्रि 8 बजे से श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा, जबकि 26 मार्च (गुरुवार) को दोपहर 12 बजे प्रभु श्री राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम में हरबंस लाल अरोरा, अनिल मेहता, अरुण मेहता, सुखदेव छाबड़ा, सूरज छाबड़ा, राजकुमार नारंग, अंकित अरोरा, अशोक रहेजा, दीपक रहेजा, मदन छाबड़ा, विजय मेहता, मुकेश रहेजा, दर्शन लाल अरोरा, मनोज छाबड़ा, सुशील नागपाल, मदनलाल रहेजा, राजीव रहेजा, सुभाष आहूजा, शिवम आहूजा, मदन मेहता, संजीव मेहता, संजय अरोरा, जुगल अरोरा, लवी शर्मा, माधव रहेजा, संदीप नारंग, मनोज अग्रवाल, प्रवीण ठकराल, पंकज भटनागर, दीपक गोयल, आशीष रहेजा, सोनू शर्मा, बिट्टू संगीत साउंड सहित अनेक श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। श्री राम मंदिर महिला संकीर्तन मंडल एवं श्री राम मंदिर युवा कमेटी का भी विशेष योगदान रहा। मंदिर कमेटी ने सभी पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।