वडोदरा भायली में पेट्रोल खरीदने के लिए उमड़ी भीड़
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच,वडोदरा में कल रात से ही पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। ईंधन खत्म होने की अफवाहों के डर से लोग पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए हैं। सुबह से ही 2-2 किलोमीटर लंबी कतारें लगी हुई हैं। पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि उनके पास फिलहाल पर्याप्त स्टॉक है, पेट्रोल की कोई कमी नहीं होगी और उन्होंने लोगों से झूठी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।