लालगंज में होली-ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन, “दादा श्री” का हुआ जोरदार स्वागत
रायबरेली लालगंज, 23 मार्च 2026:
शांति उत्सव लॉन लालगंज में उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा होली एवं ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री फाउंडेशन के चेयरमैन एवं वरिष्ठ समाजसेवी आदरणीय श्री मनोज द्विवेदी “दादा श्री” मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने “दादा श्री” का गर्मजोशी के साथ स्वागत व सम्मान किया। पूरे आयोजन के दौरान सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
मुख्य अतिथि “दादा श्री” ने समारोह में आए सभी लोगों से स्नेहिल भाव से मुलाकात की और अंगवस्त्र भेंट करते हुए सभी को होली एवं ईद की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मुबारकबाद दी। उन्होंने आपसी एकता और भाईचारे को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री राहुल भदौरिया एवं उनकी पूरी टीम की सराहना की गई। आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।