logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिक्षा विभाग ने एक बार फिर “इंजेन्यूटी एक्सपो 2026 (पिच 4.0)” में प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया

खानपुर कलां, 24 मार्च।
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय , खानपुर कलां के शिक्षा विभाग ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए “इंजेन्यूटी एक्सपो 2026 (पिच 4.0)” में प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। यह कार्यक्रम रुहिल फ्यूचर टेक्नोलॉजीज के प्रयोजन में आयोजित किया गया।विजेता टीम ने “प्लेट टू पॉलिमर” शीर्षक से एक अभिनव परियोजना प्रस्तुत की, जिसमें प्लेट वेस्ट एवं जैव-अपघटनीय सामग्री को पॉलिमर आधारित विकल्पों में परिवर्तित करने का व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किया गया। यह परियोजना न केवल विश्वविद्यालय स्तर की समस्या का समाधान प्रस्तुत करती है, बल्कि वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।इस परियोजना को शिक्षा विभाग की एम.एड. अंतिम वर्ष की छात्रा अंकिता , शोधार्थी वंदना एवं शोधार्थी तनीषा ने डॉ. सुशील कुमार के मार्गदर्शन में तैयार एवं प्रस्तुत किया। उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग ने इस प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त कर ‘हैट्रिक’ बनाई है। साथ ही, डॉ. सुशील कुमार पिछले तीन वर्षों से विजेता टीमों का मार्गदर्शन करते आ रहे हैं, जो उनकी शैक्षणिक नेतृत्व क्षमता, नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।शिक्षा संकाय की अधिष्ठाता प्रो. अनु बल्हारा एवं शिक्षा विभाग की अध्यक्ष प्रो. वरुणा तेहलान दहिया ने इस उपलब्धि पर डॉ. सुशील कुमार एवं टीम को बधाई देते हुए उनके नवाचार और वास्तविक समस्याओं के समाधान हेतु किए गए प्रयासों की सराहना की।यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय स्वावलंबन केंद्र के तत्वावधान में प्रो. अंशु भारद्वाज (नोडल अधिकारी) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं को नवाचार, उद्यमिता एवं सतत विकास से जुड़े विचार प्रस्तुत करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया गया।इंजेन्यूटी एक्सपो 2026 में शिक्षा विभाग की यह सफलता विश्वविद्यालय की नवाचार आधारित शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन के अनुरूप है।फोटो कैप्शन :- 01 विजेता छात्राओं को सम्मानित करते आयोजक।

0
0 views

Comment