logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्वविद्यालय परिसर में “विरासत और क्षितिज का सामंजस्य: 2047 तक विकसित भारत के लिए महिला-नेतृत्व विकास” विषय पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

खानपुर कलां, 24 मार्च।
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय  खानपुर कलां,  के सामाजिक विज्ञान संकाय द्वारा 25 मार्च 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में “विरासत और क्षितिज का सामंजस्य: 2047 तक विकसित भारत के लिए महिला-नेतृत्व विकास” विषय पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन कुलपति प्रो. सुदेश के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।सम्मेलन का मुख्य आकर्षण मेक्सिको स्थित यूनिवर्सिडाड पानामेरिकाना के अर्थशास्त्र एवं व्यवसाय विज्ञान संकाय के प्रो. राजेश रंजन का मुख्य भाषण रहेगा, जिसमें वो वैश्विक परिप्रेक्ष्य में महिला नेतृत्व और विकास के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालेंगे।सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन प्रो सुरेंदर मोर ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों को आधुनिक तकनीकी प्रगति के साथ जोड़ते हुए समावेशी, सतत एवं भविष्य उन्मुख भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करना है। कार्यक्रम के दौरान सतत विकास, डिजिटल नवाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य, नेतृत्व एवं लैंगिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों के बीच गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। यह आयोजन विश्वविद्यालय की महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने और सामाजिक रूप से जिम्मेदार नेतृत्व को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता की ओर बढता कदम है , जो ‘विकसित भारत @ 2047’ के विजन के अनुरूप है।समाज कार्य विभाग की अध्यक्षा डॉ. दीपाली माथुर सम्मेलन की संयोजक तथा अर्थशास्त्र विभाग की अध्यक्षा डॉ. अंजू रानी सह-संयोजक के रूप में शैक्षणिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों का कुशलतापूर्वक समन्वय कर रही हैं।

0
0 views

Comment