ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रयागराज से बड़ी खबर
प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में एक भीषण हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व विधायक अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज अचानक हुए तेज धमाके के बाद ढह गया। इस हादसे में कई लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना में कुछ लोगों की मौत की भी खबर सामने आ रही है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
गोविंद कुमार
प्रतापगढ़