logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्रामीण स्वास्थ्य में बड़ा कदम: शुगर जांच उपकेंद्र और टेली मेडिसिन सेंटर की शुरुआत स्वास्थ्य क्रांति की ओर कदम

लखनऊ, उत्तर प्रदेश।गोरखपुर। देवरिया।महाराजगंज।
भारतीय ग्रामीण रोग नियंत्रण संस्थान द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। संस्थान के अंतर्गत “शुगर जांच उपकेंद्र” एवं “टेली मेडिसिन सब सेंटर” संचालित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से गांवों में कार्यरत झोला-छाप डॉक्टर, पैरामेडिकल छात्र, ANM, GNM, नेचुरोपैथी आदि से जुड़े लोग अपनी सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती हुई शुगर (डायबिटीज) और ब्लड प्रेशर (BP) जैसी बीमारियों की समय रहते पहचान करना और उनका सही उपचार सुनिश्चित करना है। इन केंद्रों के माध्यम से मरीजों का डेटा सीधे सरकार तक पहुंचाया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य योजनाओं को और प्रभावी बनाया जा सके।

गोरखपुर मंडल के नईबाजार में इस योजना की शुरुआत करते हुए सबसे पहले श्री आनंद कुमार तिवारी, श्री जगदीश विश्वकर्मा एवं श्री रामनगीना को शुगर जांच केंद्र प्रदान किए गए हैं।
संस्थान का लक्ष्य गोरखपुर मंडल में कुल 600 शुगर जांच केंद्र खोलने का है, जिसमें—
गोरखपुर: 200 केंद्र
देवरिया: 200 केंद्र
महाराजगंज: 100 केंद्र
कुशीनगर: 100 केंद्र

ये सभी केंद्र गांव-गांव में स्थापित किए जाएंगे और “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर आवंटित किए जा रहे हैं।

इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए
श्री अनिरुद्ध कुमार विश्वकर्मा (सुपरवाइजर)
भारतीय ग्रामीण रोग नियंत्रण संस्थान, लखनऊ
📞 8737846399
पर संपर्क कर सकते हैं।

यह पहल ग्रामीण भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

961 views

Comment