logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हुंडई मोबिस और वर्ल्ड विजन इंडिया ने पीथमपुर में किया "हरित विकास उद्यान" का भव्य शुभारंभ; 12,000 पौधों से महकेगा बगदून तालाब क्षेत्र पीथमपुर

पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक कल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, हुंडई मोबिस ने मध्य प्रदेश शासन और नगर पालिका परिषद पीथमपुर के सहयोग और वर्ल्ड विजन इंडिया के क्रियान्वयन के साथ पीथमपुर के बगदून तालाब के समीप "हरित विकास उद्यान" परियोजना का सफल लोकार्पण एवं हस्तांतरण समारोह धार विधायक महोदय श्रीमती नीना विक्रम वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति सेवंती सुरेश पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री निशिकांत शुक्ला,अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सुरेश पटेल, पार्षद श्रीमति लीला महेश पथरिया, श्रीमति मनीषा लालू शर्मा, श्री लालू शर्मा की उपस्थिति में आयोजित हुआ
यह पहल औद्योगिक क्षेत्र में एक जीवंत शहरी हरित तंत्र (Urban Green Lung) विकसित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
परियोजना की मुख्य विशेषताएं:
सघन वृक्षारोपण: 1.5 एकड़ क्षेत्र में 12,000 देशी वृक्षों और झाड़ियों को रोपा गया है, जो भविष्य में क्षेत्र के पारिस्थितिक संतुलन को बहाल करेंगे और वायु गुणवत्ता में सुधार लाएंगे।
आधुनिक एवं टिकाऊ सुविधाएं: उद्यान को एक 'कम्युनिटी ईको-स्पेस' के रूप में तैयार किया गया है, जिसमें मनोरंजक पैदल मार्ग, विशाल हरे लॉन, आरामदायक बेंच और ऊर्जा की बचत के लिए सौर प्रकाश व्यवस्था लगाई गई है।
प्लास्टिक-मुक्त संकल्प: पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए पूरे परिसर को प्लास्टिक-मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है।
स्थानीय स्कूली छात्रों ने पर्यावरण जागरूकता सत्रों और वृक्षारोपण अभियानों में सक्रिय हिस्सा लेकर जलवायु चेतना का संदेश दिया।
इस अवसर पर हुंडई मोबिस इंडिया (इंदौर) के प्लांट हेड, श्री महेश रत्नराव सोनवाने ने कहा कि यह परियोजना कंपनी की पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति वैश्विक प्रतिबद्धता को दर्शाती है एवं उनके द्वारा इस उद्यान को विकास कार्य के पश्चात इसके रखरखाव और भविष्य की देखभाल के लिए आधिकारिक तौर पर नगरपालिका को सौंप दियाI

0
268 views

Comment