logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामनवमी पर्व को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क, ड्रोन से हो रही कड़ी निगरानी

आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था दिन-प्रतिदिन और अधिक सशक्त की जा रही है।

इसी क्रम में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ड्रोन की तैनाती की गई है। प्रत्येक थाना क्षेत्र में दो-दो ड्रोन लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से भीड़-भाड़ वाले स्थानों, जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ड्रोन कैमरों के जरिए किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित नजर रखते हुए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।साथ ही, प्रत्येक निर्धारित रूट पर पुलिस बल द्वारा नियमित रूप से फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्ती की जा रही है, ताकि आमजन में सुरक्षा का विश्वास बना रहे और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

0
46 views

Comment