logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विषय: कलम फाउंडेशन की पहल – शिक्षा पर चर्चा (23-03-2026) "गुलदस्ता नहीं, कलम दो — इस मिशन के साथ जुड़ो।"

कलम फाउंडेशन की टीम ने हाफिज मुस्ताक अहमद साहब के आमंत्रण पर शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की शुरुआत करते हुए ग्राउंड लेवल पर काम का आगाज़ किया।
मैं कलम फाउंडेशन के सभी साथियों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ, जिन्होंने अपना कीमती समय निकालकर इस अहम मुद्दे पर बातचीत और मुलाकात की।
इस अभियान में शामिल साथी:
नौशाद हिंदुस्तानी
एमडी वसीम खान
राइडर तनवीर खान
एमडी मसूद
मोबिन अहमद
इस कार्य में सभी का योगदान समान है। यह किसी एक व्यक्ति का प्रयास नहीं है। लेकिन हाफिज मुस्ताक अहमद साहब की इस पहल के लिए विशेष धन्यवाद, जिन्होंने यह दिखाया कि असली ग्राउंड वर्क क्या होता है और हम डोर-टू-डोर मीटिंग कैसे प्रभावी तरीके से कर सकते हैं।
हम प्रतापगढ़ के सभी युवाओं से अपील करते हैं कि इस मिशन से जुड़ें और शिक्षा को बेहतर बनाने में अपना सहयोग दें।
"जब पढ़ेगा भारत, तभी बढ़ेगा भारत।"
सोशल मीडिया एक्टिविस्ट एवं टीम कलम फाउंडेशन
Er. इम्तियाज खान

1
4109 views

Comment