logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहरण कांड का आरोपी सूरत से गिरफ्तार, युवती सकुशल बरामद

झारखंड के जमशेदपुर से एक बड़ी पुलिस कार्रवाई सामने आई है, जहां परसुडीह थाना पुलिस ने शादी के नियत से हुए अपहरण मामले में अहम सफलता हासिल करते हुए आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपहृत युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।

यह मामला पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र का है। हरहरगुटू, किताडीह पश्चिम निवासी सिद्धिनन्द प्रसाद ने अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को शादी के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर भगा लिया गया है। इस संबंध में परसुडीह थाना में कांड संख्या 39/25, दिनांक 5 अप्रैल 2025 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने लगातार जांच और संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। इसी क्रम में 21 मार्च 2026 को पुलिस ने गुजरात के सूरत शहर में विशेष अभियान चलाकर आरोपी सचिन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया और अपहृत युवती को भी बरामद कर लिया।

बरामदगी के बाद दोनों को विधिवत ट्रांजिट रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जो जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन शर्मा (उम्र लगभग 24 वर्ष), पिता पवन शर्मा के रूप में हुई है। उसका वर्तमान पता सूरत (गुजरात) जबकि स्थायी पता मुरैना बताया जा रहा है।

इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने किया। टीम में पु०अ०नि० रितेश कुमार, आरक्षी सुधीर कुमार तथा महिला आरक्षी रानी पुरती शामिल रहीं। पुलिस की इस तत्परता और पेशेवर कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

3
426 views

Comment