logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रायबरेली: ग्राम पंचायत सचिवालय संचालन में सौभाग्य प्रताप सिंह ने गाड़े सफलता के झंडे, मुख्य अतिथि ने किया सम्मानित


​रायबरेली। जनपद में जनसेवा और विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के प्रयासों में ग्राम पंचायत अखऊपुर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शनिवार, 21 मार्च 2026 को जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) की उपस्थिति में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विकास खंड खीरों के ग्राम पंचायत अखऊपुर के सचिवालय संचालन को जनपद में सर्वश्रेष्ठ पाया गया।
​जनसेवा में रहे अव्वल
​विभागीय समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि ग्राम पंचायत अखऊपुर के श्री सौभाग्य प्रताप सिंह द्वारा जनपद रायबरेली में सबसे अधिक सेवाएं जनसामान्य को उपलब्ध कराई गई हैं। पंचायत सचिवालय के माध्यम से सरकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण में उन्होंने मिसाल पेश की है। उनके द्वारा दी गई उत्कृष्ट सेवाओं की अधिकारियों द्वारा जमकर प्रशंसा की गई।
​मुख्य अतिथि ने किया सम्मान
​समारोह के मुख्य अतिथि श्री बुद्धिलाल पासी ने सौभाग्य प्रताप सिंह के समर्पण और कार्यकुशलता की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सचिवालयों का सुचारू संचालन ही डिजिटल इंडिया के सपनों को ग्रामीण स्तर पर साकार कर रहा है।

2
67 views

Comment