logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जालौन में बढ़ीं चोरियां शहर के बाद अब गांव बने निशाना किसानों में दहशत

अखिलेश सोनी

जालौन। कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है नगर में पुलिस की सख्ती बढ़ने के बाद चोरों ने अब ग्रामीण इलाकों की ओर रुख कर लिया है हालात यह हैं कि शहर में हुई पुरानी चोरियों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका वहीं नई घटनाएं लगातार सामने आ रही है

ताजा मामला ग्राम पंचायत प्रतापपुरा मौजा का है, जहां अज्ञात चोरों ने खेतों में लगी बोरिंग से केबल पार कर दी। जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 5 बजे किसान अपनी अपनी बोरिंग पर केबल छोड़कर घर चले गए थे। रात करीब 8 बजे जब वे वापस खेत पहुंचे तो तीनों बोरिंग से केबल गायब मिली

इस चोरी की घटना में देवेंद्र वर्मा उर्फ भूरे वर्मा मोहल्ला ओझा मनोज राठौर और नीरज राठौर को नुकसान हुआ है। अनुमान है कि चोर करीब 15 से 20 हजार रुपये की केबल ले गए

घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है, लेकिन लगातार हो रही चोरियों से किसानों में भय का माहौल बना हुआ है रात में खेतों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण खासे चिंतित हैं

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाए और जल्द से जल्द चोरियों का खुलासा किया जाए ताकि इलाके में सुरक्षा का माहौल कायम हो सके

55
1956 views

Comment